
आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कुल 7 सांसदों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसद अब BJP के साथ हैं।
राघव चड्ढा के साथ BJP में शामिल होने वालों में हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजिंदर गुप्ता का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।
संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और कार्यकर्ताओं को आगे रखा, लेकिन परिस्थितियों के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दलों की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं।
अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आई हो तो वीडियो को Like 👍 करें, ज्यादा से ज्यादा Share 📲 करें और चैनल जय जोहार CG न्यूज़ को Subscribe 🔔 जरूर करें।
साथ ही अपने विचार हमें Comment करके जरूर बताएं।














