
तिल्दा-नेवरा में जनहित मुद्दों को लेकर JCP ने सौंपा ज्ञापन
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में बढ़ते जनहित मुद्दों को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) ने बुधवार को SDM कार्यालय तिल्दा एवं पुलिस थाना नेवरा पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र में हाल ही में हुई एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में पुलिस बल की कमी के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था अव्यवस्थित होने से आम नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय और आवश्यक सहायता प्रदान की जाए, थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो तथा यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाया जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन तेज किया जाएगा।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP)/क्रांति सेना
अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आई हो तो वीडियो को Like करें, Share करें और चैनल जय जोहार CG न्यूज़ को Subscribe जरूर करें।
साथ ही बेल आइकन 🔔 दबाना ना भूलें, ताकि छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंच सके।
जय जोहार, जय छत्तीसगढ़














