
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ सुसाइड नोट बरामद, पूरे गांव में छाया मातम
जांजगीर-चांपा | शिवरीनारायण | 16 फरवरी 2026
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरदाई में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्राम निवासी कृष्ण कुमार पटेल एवं उनकी पत्नी रमाबाई पटेल ने अपने ही घर की बाड़ी में नीम पेड़ की डाली से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग जांच के तहत दोनों शवों का पंचनामा किया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पंचनामा कार्रवाई के दौरान कृष्ण कुमार पटेल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें दंपति द्वारा अपने पुत्र आदित्य की मृत्यु से गहरे मानसिक आघात में होने का उल्लेख किया गया है। नोट में लिखा गया है कि बेटे के निधन के बाद वे लगातार अवसाद और निराशा में थे।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक शोक बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे ग्राम धरदाई में शोक की लहर है।








