
शिवसेना ग्रामीणों के साथ करेंगे जनपद पंचायत का घेराव
सिमगा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में लगातार सचिव तबादले से सरपंच पंच व ग्रामीणो को हो रही परेशानी। शिवसेना प्रदेश सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 21 को शिकायत होता है और 22 को जनपद सीईओ तत्काल तबादला आदेश देते हैं 23 को सरपंच व ग्रामीणो द्वारा इसका विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। उसी दिन रात्रि 9 बजे शिकायत जांच के लिए जनपद पंचायत के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंचालक के द्वारा सात जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए अगले दिन 24 जुलाई को आदेश जारी किया गया, जो की नियम विरुद्ध है। सरपंच ग्रामीणों ने शिवसेना को लिखित आवेदन देकर 31 जुलाई को जनपद पंचायत का घेराव के लिए शिवसेना से सहयोग मांगा है। जनहित को लेकर हमारी पार्टी मांग पुरा होने तक ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरपंच ढालेश्वरी अनंत व पंचों ने बताया कि निर्वाचित होने के बाद बारह बार सचिव तबादला आदेश दिया है और पांचवें सचिव रमेश बंजारे को नियुक्त किए हैं वह हथबंद का स्थानीय निवासी हैं।जिससे पंचायत में कामकाज प्रभावित हुआ है।















