
विश्व रक्तदान दिवस पर 70वां रक्तदान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
रायपुर, 14 जून। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मानव सेवा के उद्देश्य से निरंतर रक्तदान करने वाले समाजसेवी ने अपना 70वां रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रमेन डेका के करकमलों से राजभवन रायपुर में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल महोदय ने रक्तदान जैसे पुनीत कार्य की सराहना करते हुए लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रक्तदाता के पुत्र पारस कुंभकार, जो एक राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी हैं, को भी राज्यपाल महोदय ने आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रक्तदाता ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।














