
चित्रकोट जलप्रपात से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वच्छता का संदेश
बस्तर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात पहुंचे प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पर्यटकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सुंदरता और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मंत्री वर्मा ने पर्यटक साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन एवं डिस्पोजल सामग्री इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उन्हें निर्धारित कचरा दान में ही डालें। इससे पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोगों के सहयोग से ही पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता है।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, “हमर देश-प्रदेश के पर्यटन स्थल म स्वच्छता बनाए रखना हे। प्लास्टिक बाटल, पॉलीथिन अउ डिस्पोजल सामान ल कचरा दानी म डालना हे अउ पर्यावरण ल स्वच्छ अउ सुग्घर बनाना हे।”
📍स्थान : चित्रकोट जलप्रपात, बस्तर
संवाददाता : जय जोहार सीजी न्यूज़















