
रोजगार दिवस का आयोजन, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
कोहका/तिल्दा-नेवरा। कोहका, 08 जून 2026। ग्राम पंचायत कोहका में सोमवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, रोजगार सहायकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
इस दौरान मनरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में बताया गया कि रोजगार दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उपस्थित ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की गई।












