
तरेगा राज एवं छत्तीसगढ़ राज्य ठेठवार महासभा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 मई 2026, शुक्रवार को समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विवाह पत्रिका का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के करकमलों से पत्रिका का विमोचन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस विवाह पत्रिका के माध्यम से समाज के युवक-युवतियों के लिए योग्य वर-वधू तलाशने में काफी सुविधा होगी तथा सामाजिक एकता और आपसी संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष पुहुपराम यदु, महामंत्री गंगाप्रसाद यदु, तरेगा राज उपाध्यक्ष सुरेश यदु, बिटकुली सचिव सुखदेव यदु, दीवान अशोक यदु, बाहोरिक यदु सहित अनेक समाज प्रमुख उपस्थित रहे।
साथ ही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि संजय यादव, रामनारायण यदु, चेतन यदु, भाटापारा सरपंच परमेश्वर यदु, सुंदरलाल यदु, डमरू परेटू, शिव यदु, संतोष यदु सहित समाज के पंचों एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राजिम ठेठवार यादव महासभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानंद यादव एवं महासचिव नरोत्तम यदु विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
समाजजनों ने इस पहल को सामाजिक समरसता और वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।















