बलौदाबाजार। शहर के वरिष्ठ प्रसार सहयोगी डिकेश्वर वर्मा के निधन पर बलौदाबाजार प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
डिकेश्वर वर्मा पिछले लगभग 40 वर्षों से विभिन्न समाचार पत्रों के प्रसार सहयोगी के रूप में कार्यरत थे। सर्दी, गर्मी और बारिश जैसी हर परिस्थिति में उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पाठकों तक समय पर समाचार पत्र पहुंचाने का कार्य किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि डिकेश्वर वर्मा केवल प्रसार सहयोगी नहीं, बल्कि पत्रकारिता जगत के सच्चे कर्मवीर थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पाठकों की सेवा में समर्पित कर दिया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी, उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी, सचिव दलजीत सिंह चावला, सहसचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी, राघवेंद्र सिंह, गोविन्द रात्रे, राजकुमार वलेचा, श्रवण ध्रुव, प्रीतलाल कुर्रे, पुष्पकांत मेजर, आभाष शर्मा, मोहित मरकाम, तुलसी साहू, राजू पाल, किशोर बंजारे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












