
शालेय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नेवधा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न खेलों में हासिल किया प्रथम स्थान
नेवधा हथबंद। शालेय स्तर पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में नेवधा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बच्चों की सफलता से विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभव स्टील प्लांट सरोरा एवं रोटरी क्लब रायपुर के तत्वावधान में शालेय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 14 गांवों के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला नेवधा एवं पूर्व माध्यमिक शाला नेवधा के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्राथमिक शाला नेवधा के विजेता विद्यार्थी:
1. चंद्रकला (कक्षा पांचवीं) – लंबी कूद में प्रथम एवं 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान।
2. तरुण (कक्षा पांचवीं) – 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।
3. साहिल सोनवानी (कक्षा पांचवीं) – चम्मच दौड़ में तृतीय स्थान।
पूर्व माध्यमिक शाला नेवधा के विजेता विद्यार्थी:
1. प्रियंका (कक्षा आठवीं) – 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।
2. शांतनू (कक्षा आठवीं) – ऊंची कूद में प्रथम स्थान।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को संभव स्टील प्लांट की ओर से स्कूल बैग प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, विद्यालय को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

बच्चों की इस उपलब्धि पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चिंताराम धीवर, शिक्षिका बैजन्ती कौशिक एवं कु. अंजलि वर्मा तथा पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक धरमपाल डहरिया, शिक्षिका नंदिनी वर्मा, संतोष कुमार साहू एवं कु. ध्वनि साहू ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।
नेवधा के इन होनहार बच्चों की सफलता ने साबित कर दिया कि उचित मार्गदर्शन, मेहनत और लगन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।
जय जोहार सीजी न्यूज़।






















