विकासखंड सिमगा के सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षकों ने आज विकासखंड कार्यालय में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव से सौजन्य भेट किया गया और अपने शालाओं में संचालित शाला विकास सम्बन्धी गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया | इस अवसर पर सहायक विकासखंड अधिकारी राकेश सिंह, चतुर सिंह ध्रुव , बीआरसी किरण कुमार वर्मा सहित सभी संकुल समन्वयक उपस्थित रहे | महासंघ राज्य इकाई के द्वारा शिक्षा अधिकारीयों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया |
प्रदेश अध्यक्ष भारती वर्मा ने बतया कि विगत दिनों राजधानी रायपुर में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (पंजी) नई दिल्ली , राज्य इकाई छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में प्रदेश के नवाचारी शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ | उक्त कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की विशेष उपस्थिति रही | कार्यक्रम में महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लता एस मुल्लुर , जिला पंचायत रायपुर की सभापति स्वाति वर्मा सहित डॉ मनीषा वत्स , डीएसपी रूचि वर्मा ,प्रदेश संयोजक लोकेश कुमार वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष भारती वर्मा , महासचिव नीलम वर्मा भी उपस्थित रही | महासंघ का गठन के पश्चात् सभी राज्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद प्रदेश से आए सभी नवाचारी शिक्षको का सम्मान किया गया | जिसमें विकासखंड सिमगा के सक्रिय व नवाचारी शिक्षक परमानंद साहू शा.प्रा.शा . हरिनभट्टा, नीलकंठ यादव शा.प्रा.शा . जांगडा, चिन्ताराम धीवर शा.प्रा.शा . नेवधा, चित्रा साहू शा.पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहा , गणेश राम साहू बालक पूर्व माध्यमिक शाला हतबंद , पुष्पलता नायक शा.प्रा.शा . पौंसरी , दुलारी ध्रुव शा.प्रा.शा . टिहूपारा सिमगा, शकुन्तला साहू शा.प्रा.शा . लांजा , अर्चना यादव बीआरपी सिमगा , लक्ष्मी धिकड़े शा.प्रा.शा . कुकराचुन्दा , निहारिका तिवारी शा.प्रा.शा . सिमगा , प्रणिता वर्मा शा.प्रा.शा . बिनेका , धरमपाल डहरिया संकुल समन्वयक हतबंद , बिंदा देवांगन शा.प्रा.शा . खैरघट, संजय कुमार वर्मा शा.प्रा.शा . कचलोन , गिरिजा वर्मा शा.प्रा.शा . खैरघट , मोहन लाल वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुडपार , बिंदु वर्मा शा.प्रा.शा . खिलोरा , बैजंती कौशिक शा.प्रा.शा . नेवधा को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान देकर सम्मानित किया गया |












