
हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की मनमानी से जनप्रतिनिधि नाराज, 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी
सिमगा। बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि एकजुट होकर सिमगा तहसील पहुंचे और अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सीएसआर मद से उपलब्ध कराने की मांग रखी।

जानकारी के अनुसार 07 मई को एसडीएम कार्यालय में कम्पनी प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन जब सभी जनप्रतिनिधि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो एसडीएम कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। विभागीय कर्मचारियों द्वारा हाईकोर्ट के जरूरी कार्य से बाहर जाने की जानकारी दी गई। वहीं अल्ट्राटेक हिरमी कम्पनी के प्रबंधक एवं कर्मचारी भी बैठक में नहीं पहुंचे।
जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कम्पनी प्रबंधन पर मिलीभगत और लेन-देन का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्रीय जनता को मिलने वाली सुविधाओं, अधिवासी गरीब किसानों के जमीन मुआवजे तथा गोदग्राम से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी एवं कम्पनी प्रबंधन क्षेत्रीय जनता की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं या फिर कम्पनी की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी।
📌 जिला संवाददाता — राजू पाल
जय जोहार सीजी न्यूज़
📌 इसी प्रकार की ताजा खबरों के लिए जय जोहार सीजी न्यूज़ को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं।
📲 भ्रष्टाचार या जनसमस्या से जुड़ी कोई भी खबर, वीडियो या फोटो हमें Gmail और WhatsApp के माध्यम से भेज सकते हैं।













