
शिवसेना ने अग्रसेन स्टील की जनसुनवाई निरस्त करने की मांग उठाई
तिल्दा। रायपुर जिले के तिल्दा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी एवं घुलघुल में 07 मई 2026 को अग्रसेन स्टील एंड पावर प्लांट की पर्यावरणीय स्वीकृति संबंधी प्रस्तावित जनसुनवाई का शिवसेना ने विरोध किया है। इस संबंध में शिवसेना पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम एसडीएम तिल्दा को ज्ञापन सौंपकर जनसुनवाई को जनहित में निरस्त करने की मांग की।
शिवसेना के प्रदेश सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने कहा कि प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र में जल, वायु एवं अन्य प्रकार के प्रदूषण की आशंका बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पर्यावरणीय स्वीकृति की जनसुनवाई को निरस्त किया जाना आवश्यक है। शिवसेना ने स्पष्ट किया कि वह इस जनसुनवाई का घोर विरोध करती है और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
📲 अपने दोस्तों तक Share जरूर करें
💬 अपनी राय Comment में बताएं
🔔 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए जय जोहार सीजी न्यूज़ को Follow/Subscribe करें।













