
परिवार की गुहार जारी, क्रांति सेना और जोहार पार्टी भी आई समर्थन में
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग चंचल साहू 30 मार्च 2026 की शाम से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह शाम करीब 5:30 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद से अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
इस संबंध में परिजनों द्वारा सरकंडा थाना में सूचना दी गई, जिसके आधार पर 31 मार्च 2026 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि, एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है, जिससे परिवार में चिंता और आक्रोश व्याप्त है।
बच्ची के पिता भरत कुमार साहू लगातार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP), पुलिस महानिरीक्षक (IG), कलेक्टर कार्यालय सहित केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu के कार्यालय में भी आवेदन प्रस्तुत किया है।
इसी बीच इस मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी भी आगे आकर परिवार के समर्थन में खड़ी हो गई हैं और बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रही हैं।
⚠️ उठ रहे सवाल
आखिर बच्ची कहां है?
क्या जांच में तेजी लाई जा रही है?
परिवार को कब मिलेगा न्याय?
📢 अपील
यदि किसी भी व्यक्ति को चंचल साहू के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देने की अपील की गई है।
✍️ संवाददाता
धीरेंद्र कुमार जायसवाल
जय जोहार सीजी न्यूज़














