
द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पहल, निर्भय और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मजबूत कानून की मांग
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर कानपुर में हस्ताक्षर अभियान
कानपुर। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की कानपुर जिला कार्यकारिणी ने शुक्रवार को शहर के बड़े चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एसपी सिंह ने किया।
अभियान के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उनकी सुरक्षा के लिए सशक्त कानून लागू होना जरूरी है, ताकि वे निर्भय होकर निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश पाण्डेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राजू यादव (मंडल प्रभारी), विनय पांडेय (तहसील अध्यक्ष), रेनू भरद्वाज, सरोज पासवान, नेहा शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार, आरिफ, निलेश शर्मा, ए.के. द्विवेदी, सुनील कुमार, लाला यादव, भानु कुमार, रमन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह तोमर, संतोष, अनिल दीक्षित, त्रिवेदी, संतोष चौरसिया, इरफान, राजू सैनी, संदीप बाजपेई, अधिवक्ता उमेश चन्द्र सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों ने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने की मांग दोहराई।














