
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर छापेमारी कर उसे बंद कराया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हुक्का बार मैनेजर विक्रम ठाकुर (20 वर्ष) निवासी मंदिर चौक जरहामाठा, रितेश विश्वकर्मा (25 वर्ष) निवासी मसानगंज मध्य नगरी चौक तथा अरबाज खान (23 वर्ष) निवासी आजाद चौक मंगला, बिलासपुर शामिल हैं। वहीं हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 नग हुक्का पार्ट, 8 नग कोयला (कोको जेल), 4 नग स्टेन, 7 नग चिलम, 8 नग पाइप, 1 नग कोल हीटर, 1 हिसाब पंजी, ₹3000 नगद राशि एवं 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से अवैध हुक्का बार संचालन पर प्रभावी रोक लगी है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








