
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/उधारी विवाद में धारदार हथियार से हमला: 3 आरोपी व 1 नाबालिग गिरफ्तार, स्कूटी व चाकू जब्त
तिल्दा नेवरा | रायपुर (ग्रामीण)
दिनांक: 08 फरवरी 2026
उधारी रकम वापस न करने के विवाद को लेकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपियों तथा उनके 01 विधि से संघर्षरत नाबालिग साथी को तिल्दा नेवरा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू तथा करीब 70,000 रुपये मूल्य की स्कूटी भी जब्त की है।
प्रकरण विवरण:
आरोपीगण अपने नाबालिग साथी के साथ पूर्व में घायल दुर्गेश धृतलहरे (निवासी तुलसी नेवरा) से उधारी में दी गई रकम की मांग करने उसके घर पहुंचे। रकम न मिलने पर आरोपियों ने हत्या की नीयत से घर का दरवाजा बलपूर्वक तोड़कर अनाधिकृत प्रवेश किया। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए चाकू लहराकर भयादोहन, हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई और चाकू से वार कर बाईं जांघ में गंभीर चोट पहुंचाई गई।
त्वरित पुलिस कार्रवाई:
सूचना मिलते ही डायल-112 व पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिल्दा नेवरा में भर्ती कराया गया। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 54/2025 पंजीबद्ध कर मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए।
कानूनी कार्रवाई:
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
मार्गदर्शन:
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में यह त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।

गिरफ्तार आरोपी:
1. इन्द्रा सांवरा (19), पिता – टिंकू सांवरा, निवासी – तुलसी नेवरा
2. विजय ध्रुव (19), पिता – स्व. सलित ध्रुव, निवासी – तुलसी नेवरा
3. वेदनारायण यादव उर्फ वेदू (21), पिता – अर्जुन यादव, निवासी – तुलसी नेवरा
4. विधि से संघर्षरत बालक – 01
धारा: 109(1), 331(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट








