
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
कोरबा।
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 से 11:30 बजे के बीच वह अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BU 8550 को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों में
शुभम खत्री (23 वर्ष), निवासी संजय नगर, कोरबा,
आकाश मेहर (28 वर्ष) तथा
राकेश यादव (26 वर्ष), दोनों निवासी लक्ष्मणबन तालाब क्षेत्र, कोरबा
शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। तीनों आरोपियों को 07 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।








