
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/रायपुर ग्रामीण कांग्रेस का ‘गांव चलो अभियान’—पवनी गांव में मनरेगा मजदूरों से सीधी बातचीत, ₹400 मजदूरी की मांग तेज
धरसीवा | रायपुर ग्रामीण
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ के तहत ‘गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत आज धरसीवा ब्लॉक के पवनी गांव में पहुंचकर मनरेगा मजदूरों से गहन संवाद किया गया। इस दौरान मजदूरों की समस्याएं सुनी गईं और उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष उधो वर्मा, धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा तथा ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल की विशेष उपस्थिति रही। नेताओं ने मनरेगा मजदूरों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियों और जमीनी हालात की जानकारी ली।
मजदूरों ने रखीं प्रमुख मांगें:
बातचीत के दौरान मनरेगा मजदूरों ने अपनी मुख्य मांगें सामने रखते हुए कहा कि—
कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, जिसे रोका जाए और योजना की मूल भावना को बचाया जाए।
मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी कम से कम ₹400 प्रतिदिन दी जाए।
जियो टैगिंग (Geo-tagging) के नाम पर मजदूरों को अनावश्यक परेशान कर harassment न किया जाए।
प्रत्येक मजदूर को मूल प्रावधान के अनुसार कम से कम 100 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
राजेंद्र पप्पू बंजारे का आश्वासन:
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण मजबूती से उठाएगी और कांग्रेस पार्टी के माध्यम से इन मुद्दों को प्रदेश व केंद्र स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है, इसे कमजोर करने से लाखों गरीब परिवारों की आजीविका प्रभावित होती है। कांग्रेस पार्टी ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ के तहत लगातार इन मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी।
अन्य नेताओं ने बढ़ाया मनोबल:
इस मौके पर घनश्याम वर्मा (मंडल अध्यक्ष सरगांव), गिरवर वर्मा (पूर्व उप सरपंच पवनी) सहित अन्य नेताओं ने भी मजदूरों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, मजदूर व किसान के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
(रिपोर्ट: रायपुर ग्रामीण)















