
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ आरंग–सिमगा फोरलेन को मिली मंजूरी, तिल्दा नेवरा को बड़ी सौगात
पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों का जताया आभार
तिल्दा नेवरा।
तिल्दा नेवरा नगर सहित क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा आरंग से तिल्दा नेवरा होते हुए सिमगा तक फोरलेन सड़क निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आवश्यक राशि की भी घोषणा कर दी गई है।
फोरलेन स्वीकृति की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला (डॉ. खुमान) वर्मा ने नगर के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा बलौदा बाजार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति बधाई एवं आभार व्यक्त किया।
पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने कहा कि आरंग–सिमगा फोरलेन के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आमजन को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना तिल्दा नेवरा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आने वाले समय में नगर के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा।








