
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ सैकड़ों महिला व युवाओं ने थामा छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना का दामन
जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
जांजगीर-चांपा | जय जोहार सीजी न्यूज़
जिला जांजगीर-चांपा में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक दिल्ली आईएएस एकेडमी, जांजगीर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिले की सैकड़ों महिला संगवारी, दीदी एवं नारी शक्ति ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जिसे संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
बैठक में छत्तीसगढ़िया अस्मिता, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संगठित संघर्ष की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की सबसे बड़ी ताकत है, और आने वाले आंदोलनों व कार्यक्रमों में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी।

अंत में उपस्थित सभी साथियों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़िया समाज के हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।








