
संगठन विस्तार अभियान के तहत 9 नए सदस्य जुड़े, छत्तीसगढ़ के हित में कार्य करने की ली शपथ
धरसींवा। छत्तीसगढ़िया अस्मिता, भाषा, संस्कृति और समाज के अधिकारों को लेकर संगठन विस्तार अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 15 नवंबर 2026 को धरसींवा खंड के ग्राम सांकरा-सिलतरा स्थित पेट्रोल पंप में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 नए भाई-संगवारी संगठन से जुड़े और उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया समाज के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने की शपथ ली।

बैठक में संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सेनानियों एवं पदाधिकारियों को जनजागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान के तहत प्रत्येक सेनानी, पदाधिकारी, भाई-बहिनी, दीदी एवं महतारी संगवारी को एक-एक घर तक पहुंचकर संगठन के विचारों, उद्देश्यों और छत्तीसगढ़िया अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सेनानियों ने संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने और जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
संगठन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की अस्मिता, भाषा, संस्कृति, स्वाभिमान एवं छत्तीसगढ़िया समाज के अधिकारों की रक्षा करते हुए जन-जन तक जागरूकता पहुंचाना है।
इस अभियान में शामिल संगठन:
1. छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, धरसींवा खंड।
2. जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, धरसींवा खंड।
3. छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना, धरसींवा खंड।
4. छत्तीसगढ़िया महिला क्रान्ति सेना, धरसींवा खंड।
संगठन ने संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ के हित, स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
जोहार छत्तीसगढ़!






















