
तिल्दा-नेवरा में शिवसेना UBT ने मनाई बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि, शिवसैनिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा के सुभाष चौक में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा हिंदूहृदय सम्राट एवं शिवसेना के संस्थापक परम आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर बलौदाबाजार विधानसभा के पदाधिकारियों एवं तिल्दा ब्लॉक के शिवसैनिकों ने बालासाहेब ठाकरे के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्षपूर्ण जीवन, विचारों, हिंदुत्व के प्रति समर्पण, स्वाभिमान और समाजसेवा में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिवसैनिकों ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का जीवन साहस, निडरता, स्वाभिमान और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श हमेशा शिवसैनिकों को जनहित एवं समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

इस दौरान “बालासाहेब ठाकरे अमर रहें”, “हर-हर महादेव”, “जय भवानी, जय शिवाजी और जय शिवसेना” के गगनभेदी नारों से पूरा सुभाष चौक गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रोहित देवांगन, जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, तिल्दा ब्लॉक प्रभारी दीपक वर्मा, कामगार जिला प्रभारी संतोष पाटकर, छोटू लहरी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिवसैनिकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।





















