
🚨 संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ देवरी गांव में हसदेव नदी का बड़ा हादसा — 5 डूबे, 3 अब भी लापता!
🗓️ अक्टूबर 05, 2025 | जांजगीर-चांपा
पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। हसदेव नदी में नहाने गए पांच युवक-युवतियां अचानक गहरे पानी में डूब गए।
ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस से दो लोगों – लक्ष्मी शंकर (अकलतरा) और मोनिका सिन्हा (बिलासपुर) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अब भी तीन लोग — अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई लापता हैं।
सभी युवक-युवतियां बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ सरकंडा और दयालबंद क्षेत्र से हैं।
📌 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:
घटना की पुष्टि बलौदा तहसीलदार ने की है। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे।
नगर सेना के गोताखोर लगातार तलाश कर रहे हैं।
अब DDRF (आपदा राहत एवं बचाव दल) भी मौके पर पहुँच चुकी है और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।
⚠️ चुनौतियां:
तेज बहाव और अंधेरा रेस्क्यू अभियान में बाधा बने हुए हैं, लेकिन टीम लगातार प्रयासरत है।
📍 घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक अमला और स्थानीय लोग मौजूद हैं।
जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है।