
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ 🛣️ सड़क निर्माण से खुलेगी विकास की राह, तिल्दा में ₹36.96 करोड़ के दो बड़े कार्यों का भूमिपूजन
📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर जिले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न
तिल्दा। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में बेहतर सड़कों के निर्माण हेतु सतत प्रयासरत है ताकि नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा मिल सके और विकास की गति तीव्र हो। इसी कड़ी में मंगलवार को बीएनबी हायर सेकेंडरी स्कूल, तिल्दा परिसर में दो प्रमुख सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके करकमलों से लगभग ₹36.96 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।

🏗️ भूमिपूजन किए गए निर्माण कार्य:
1. ग्राम सरोरा से बिनायिक मार्ग (4.20 किमी) –
🔹 लागत: ₹1032.78 लाख
🔹 लक्ष्य: ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ बनाना एवं आवागमन सुविधा को आसान बनाना।
2. एनएच मार्ग सांकरा से तिल्दा सासाहोली तक जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण (10.50 किमी) –
🔹 लागत: ₹2663.28 लाख
🔹 लक्ष्य: राष्ट्रीय राजमार्ग के इस खंड को यातायात योग्य बनाना, दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और औद्योगिक आवागमन को सुविधाजनक बनाना।

🎤 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति:
इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, रायपुर जिला ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
🔊 उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ हों, जिससे हर क्षेत्र में समग्र विकास हो सके।”














