
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे *‘हर घर तिरंगा’* अभियान के तहत 11 अगस्त 2026, मंगलवार को न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल कुकराचूंदा में बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
*नन्हे हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे*
तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयकार की गई। इसके बाद यात्रा पुनः स्कूल परिसर लौटकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ सम्पन्न हुई।
नन्हे-मुन्ने बच्चों की विशेष सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने *”भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “झंडा ऊंचा रहे हमारा”* के नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
*जनप्रतिनिधि और पालक हुए शामिल*
यात्रा में भाजपा सदस्यों सहित *हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक श्री थानेश्वर वर्मा, सह संयोजक अखिलेश्वरी शुक्ला, स्कूल संचालक प्रमोद शुक्ला, जिला सूचना संग्रहक सुशील सराफ, कुसुम साहू, दुर्गा यदु, आंचल पाल* सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, युवा और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।
स्कूल संचालक प्रमोद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान से बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत हो रही है।
*राष्ट्रभक्ति का संदेश*
हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते नारों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों, युवाओं, शिक्षकों एवं नागरिकों के राष्ट्रप्रेम की सराहना की ।














