
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लगाए भारत माता की जय के नारे, हाथों में तिरंगा लेकर निकली भव्य यात्रा; शहीद मिथलेश साहू की प्रतिमा पर सलामी दी
नवापारा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी हथबंद नवापारा मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, बच्चों, शिक्षकों, रोजगार सहायकों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा नवापारा स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत, बाजार चौक होते हुए शहीद मिथलेश साहू परिसर पहुंची। यहां शहीद मिथलेश साहू की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी गई। इसके पश्चात यात्रा बाजार चौक होते हुए पुनः नवापारा स्कूल परिसर पहुंची, जहां राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
नन्हे बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा यात्रा का उत्साह
तिरंगा यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों की विशेष सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “झंडा ऊंचा रहे हमारा” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। बच्चों के उत्साह और देशप्रेम ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर राष्ट्रभक्ति का संदेश हर घर तिरंगा’ अभियान देशभर में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना है। हथबंद नवापारा मंडल में आयोजित इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।हाथों में तिरंगा लेकर नन्हे बच्चों, युवाओं और क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने प्रधानमंत्री जी के ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के संदेश को और मजबूती प्रदान की।मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव जी, जनपद अध्यक्ष जी, भाजपा हथबंद–नवापारा मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल जी, विधायक प्रतिनिधि श्री करण वर्मा जी एवं सरपंच श्री डोमार सिंह मारकंडे जी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों में मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद जी, लोकनाथ वर्मा जी,प्रकाश पाल जी, जीतू यादव जी, संतराम ध्रुव जी, खेमलाल साहू जी एवं बबलू पटेल जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा नवापारा स्कूल के शिक्षकगण एवं रोजगार सहायक सहित क्षेत्र के नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई।राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र हाथों में तिरंगा, हृदय में राष्ट्रप्रेम और जुबां पर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। कदम-कदम पर गूंजते नारों और लहराते तिरंगे ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना दिया।विशेषकर बच्चों एवं युवा साथियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उनकी राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भावना ने तिरंगा यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान की। राष्ट्रभक्ति के इस गौरवपूर्ण आयोजन में सहभागी सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बच्चों, युवाओं एवं नागरिकों का हृदय से अभिनंदन किया गया।














