
विश्व आदिवासी दिवस पर सिमगा में निकली विशाल रैली, ध्रुव गोंड़ समाज ने दिया एकता और संस्कृति संरक्षण का संदेश
सिमगा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज द्वारा सिमगा में विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज के सैकड़ों युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने हाथों में समाज के झंडे और पारंपरिक वाद्ययंत्र लेकर अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
रैली के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना भी की। पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ निकली रैली ने आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। आयोजन के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानी राम, शंकरलाल एवं रामकुमार सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समाज के अध्यक्ष मनीराम मराई ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समुदायों के हक-अधिकार, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ उनकी रीति-रिवाज एवं परंपराओं को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज की एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रदेश सहसचिव कृष्णा कुंजाम, उपाध्यक्ष केशवराम ध्रुव, दीवान छेदूराम ध्रुव, कोषाध्यक्ष पवन कुमार ध्रुव, महामंत्री बिसंभु ध्रुव, सचिव चंदूलाल ध्रुव, सचिव खेमराज शोरी, प्रभारी शंकरलाल मराई सहित रामकुमार ध्रुव, गणेश नेताम, डोमार ध्रुव, खेलावन ध्रुव, शिकेश ध्रुव, लोकेश ध्रुव, मिथिले ध्रुव, रोहित कुमार ध्रुव, परस ध्रुव, परस कुंजाम, महेश ध्रुव, रामरत्न ध्रुव, कोर्राम ध्रुव, सुरेश ध्रुव, कीर्तन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कर्मचारी प्रकोष्ठ झिरिया परिक्षेत्र सिमगा से जुड़े युवाओं के साथ समाज की महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे आयोजन में समाज की एकजुटता, पारंपरिक संस्कृति और आदिवासी गौरव की झलक देखने को मिली।













