
सिमगा में विधानसभा स्तरीय शिवसेना की बैठक, रोहित देवांगन बने जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
सिमगा। दिनांक 13 अगस्त 2026 को सिमगा नगर पालिका रेस्ट हाउस में विधानसभा स्तरीय शिवसेना की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश प्रमुख आनंद मल्होत्रा एवं प्रदेश सचिव मनहरण साहू के निर्देशानुसार जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा एवं वरिष्ठ शिवसैनिक रोहित कुमार देवांगन के नेतृत्व में हुई।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा ने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें तथा समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रदेश प्रमुख एवं प्रदेश सचिव की अनुशंसा पर रोहित कुमार देवांगन को बलौदाबाजार जिला उपाध्यक्ष एवं भाटापारा विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सरस्वती साहू को बलौदाबाजार जिला महिला सेना अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महिला सचिव गंगोत्री साहू, जिला महासचिव एवं तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार देवांगन, बेमेतरा जिला उपाध्यक्ष रामचरण वर्मा, बलौदाबाजार कामगार सेना जिला प्रभारी दीपक वर्मा, किसान सेवा जिला सचिव मनोज यादव, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू राम यादव, महिला सेना अध्यक्ष सरस्वती साहू, जवाहरलाल विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिवसैनिक उपस्थित रहे।













