
खरोरा तिल्दा ब्लाक के ग्राम पंचायत माठ ग्रामीण विकास जनहित कल्याण समिति का बैठक किया गया इस बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहे बैठक में ग्राम पंचायत माठ में मौली बाबा पुस्तकालय खोलने पर चर्चा किया गया चर्चा के दौरान सभी सदस्यों की सहमति से यह पुस्तकालय खोला जाएगा पुस्तकालय खोलने की तैयारी शुरू किया गया है इस पुस्तकालय में सभी प्रकार की पुस्तक उपस्थित रहेंगे पुस्तकालय जो भी सहयोग करना चाहता है आर्थिक सहयोग व पुस्तक दान कर सकते हैं वही प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन पाल कहा बच्चों के भविष्य को देखते हुए हमारे समिति शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं जो बच्चे मोबाइल में व्यस्त हैं पुस्तकालय खोलने से ज्ञान बढ़ेगा वहीं पाल ने कहा हमारा प्रयास लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में जोड़ना हमने पुस्तकालय के कमेटी भी गठन किए हैं जिसमें अध्यक्ष मोनिका वर्मा को बनाया गया वही समस्त सदस्य वह पदाधिकारी इस निर्णय के लिए समर्थन किया इस पुस्तकालय के लिऐ जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा वही समिति के सचिव धनेश्वरी वर्मा ने कहा आज की स्थिति में गांव में पुस्तकालय खोलने जरूरी है क्योंकि आज हमें महापुरुषों के जीवन परिचय पढ बहुत जरूरी है महापुरुषों के जीवन से जो हमें सीख मिलेगा वह आने वाली अपने बच्चों को बता सकते हैं महामंत्री आराधना पाल कहा शिक्षा के क्षेत्र में हमारे समिति द्वारा निर्णय लिया गया है वह आने वाले दिनों में आस पास के गांव के बच्चों को पुस्तकालय का लाभ मिलेगा और बच्चों के लिए बेहतर से बेहतर पुस्तक रखेंगे ताकि बच्चे जीवन परिचय से लेकर आपने पढ़ाई भी पूरा कर सकें बेहतर पुस्तकालय को बनाने के लिए हमारे समिति प्रयास करेंगे और आप सभी जन सहयोग से ही बेहतर बना सकते हैं















