
सुशासन तिहार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा-नेवरा। सुशासन तिहार के दौरान आबकारी विभाग रायपुर की संयुक्त टीम ने अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कुल 22.68 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) जप्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 1 एवं 2 जून 2026 को लगातार अभियान चलाया गया।
आबकारी टीम ने ग्राम टंडवा निवासी रामनारायण भारती के घर पर दबिश देकर 41 पाव देशी मदिरा मसाला तथा ग्राम सरोरा निवासी हेतराम जोशी की किराना दुकान से 51 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद कर जप्त की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा ग्राम भूमिया निवासी श्यामलाल ढींडे एवं ग्राम जोता निवासी चित्ररेखा वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
प्रकरण की कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा द्वारा की गई। इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह, राजेश घरड़े, आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेंद्र मिश्रा, लव कुमार, हर्षित देवांगन तथा वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।
संवाददाता : धीरेंद्र कुमार जायसवाल
जय जोहार सीजी न्यूज़













