
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विशेष पौधरोपण
तिल्दा-नेवरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम मढ़ी (जिला रायपुर) द्वारा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी परिसर में फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक शुभागेश मिश्रा ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का साधन नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर चांडक जी, शरद राज मिश्रा, एस.के. महोबिया, अमित सिंह सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।













