
तिल्दा रेस्ट हाउस में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की बैठक सम्पन्न, रोहित देवांगन की घर वापसी
तिल्दा-नेवरा। बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा स्थित रेस्ट हाउस में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, क्षेत्रीय जनसमस्याओं तथा समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पुराने शिवसैनिक एवं वर्तमान में सिमगा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सिमगा मंडल के उपाध्यक्ष रोहित देवांगन ने पुनः शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों ने दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर कथित अत्याचार के विरोध तथा अयोध्या राम मंदिर में चंदा गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष एवं कड़ी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भारत की माननीय राष्ट्रपति के नाम तिल्दा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं बलौदा बाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू, जिला महासचिव एवं तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, बेमेतरा जिला उपाध्यक्ष रामचरण वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य इंदल कुमार सिंह, रोहित कुमार देवांगन, कोमल साहू, कामगार जिला प्रभारी दीपक वर्मा, राजू यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल साहू, महिला सेना से रेखा साहू, भारती धीवर, देवराज साहू एवं वीरेन्द्र दास मानिकपुरी सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।















