
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, विभिन्न जनसमस्याओं पर आंदोलन की रणनीति तैयार
तिल्दा-नेवरा। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ब्लॉक स्तरीय बैठक ग्राम सरोरा में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद मल्होत्रा के निर्देशानुसार तथा प्रदेश सचिव एवं बलौदाबाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा की उपस्थिति तथा ब्लॉक अध्यक्ष इंदल कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम सरोरा के वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में जले हुए बिजली खंभों एवं केबल की समस्या, नल-जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन में पानी नहीं आने तथा ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि पंचायत द्वारा इस संबंध में बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
इसके अलावा क्षेत्र में प्रस्तावित उद्योग स्थापना के लिए आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों पर दर्ज मामलों का विषय भी बैठक में उठा। शिवसेना नेताओं ने कहा कि कई ग्रामीण वर्षों से न्यायालय में पेशी के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में तिल्दा से मानपुर-तुलसी मार्ग की जर्जर स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने बताया कि सड़क किनारे शोल्डर काफी गहरा हो जाने से कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में पूर्व में लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक सुधार कार्य नहीं कराया गया है।

शिवसेना पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक में प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनहरण साहू, जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इंदल कुमार सिंह, दीपक वर्मा, वीरेंद्र कुमार मानिकपुरी, गोवर्धन यादव, नागराज वर्मा, पवन निर्मलकर, कमलेश साहू सहित महिला सेना की सकून जोशी, अनूपा यदु, सरोजिनी यादव, अघन यादव, करुणा मानिकपुरी, पुन्नी निर्मलकर, जयंतबती एवं चंद्रिका साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














