
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में तिल्दा में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
तिल्दा-नेवरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एकत्रित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। उनका कहना है कि इस कार्रवाई में कई छात्र-छात्राएं घायल हुए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं के साथ भी पुलिस ने कठोर कार्रवाई की, जिसके विरोध में तिल्दा में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला जलाने में सफल रहे। पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पुतला पूरी तरह जल चुका था।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलदाऊ साहू, अजितेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, पार्षद विजय सोनू मारखंडे, गजानंद वर्मा, के. कृष्णमूर्ति, नीरज राठी, नवीन अग्रवाल, अनूप रवानी, कैलाश गांधी, दुर्गेश नशीनी, ओम ठाकुर, पुनाराम वर्मा, हरि कोठारी, देव वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735














