
पत्रकारिता दिवस पर होगा पत्रकार सम्मान समारोह, क्षेत्र के पत्रकारों का किया जाएगा सम्मान
तिल्दा-नेवरा। पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तिल्दा के मीडिया प्रभाग द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में भव्य “पत्रकार सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 04 जून 2026 को सायं 5 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र, तिल्दा में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि पत्रकारिता समाज को जागरूक, शिक्षित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित की भावना से कार्य करने वाले पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त चौथे स्तंभ के रूप में समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपनी लेखनी, साहस, निष्ठा एवं जनसेवा के माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
मीडिया प्रभाग, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तिल्दा ने सभी पत्रकार बंधुओं, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के निवेदक वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा-नेवरा नगर पालिका के पार्षद रानी सौरभ जैन हैं।
कार्यक्रम विवरण:
– दिनांक: 04 जून 2026
– समय: सायं 05:00 बजे
– स्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र, तिल्दा














