
तिल्दा के वार्ड 21 में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
तिल्दा-नेवरा। बलौदा बाजार विधानसभा एवं भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के तिल्दा शहर मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 260, वार्ड क्रमांक 21 मिशन वार्ड तिल्दा में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बूथवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। उपस्थित जनों ने कार्यक्रम के माध्यम से देशहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा राष्ट्र सेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त करने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा तिल्दा शहर मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन, अमरजीत पासवान, कैलाश यदु, अशोक वर्मा, पार्षद जयेश पैकरा, राजा यदु, कामेश साहू, दिलीप हथगैया, गोलू यदु एवं हरिशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में बूथवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोग सराहनीय रहा।













