
🟥 किराया विवाद ने लिया उग्र रूप, गांव में तनाव का माहौल
सुहेला। सुहेला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रावन में किराया विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव में किराये के मकान में रहकर मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले युवक और मकान मालिक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार किरायेदार नितीन श्रीवास पिछले कई वर्षों से गांव में किराये के मकान में रह रहा है। बताया जा रहा है कि मकान किराया कई महीनों से बकाया था। जब मकान मालिक शिव कुमार वर्मा के परिवार द्वारा किराया मांगा गया, तब दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान बीच चौक में जमकर हंगामा हुआ, जिससे आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। घटना के बाद गांव में दहशत की स्थिति बनी हुई है और लोग पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि विवाद के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच की बात सामने आ रही है।
🎤 संवाददाता हरी ओम विश्वकर्मा की रिपोर्ट
🟥 जय जोहार CG न्यूज़














