
चेन झपटमारी मामले में ममता आभूषण का संचालक गिरफ्तार
पुलिस ने 16 ग्राम सोना, डेढ़ लाख नकदी और बाइक की जब्त
तिल्दा नेवरा /रायपुर। रायपुर पुलिस ने राजधानी में हुई चेन झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी के साथ चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है। मामले में तिल्दा-नेवरा स्थित प्रसिद्ध ज्वेलरी दुकान ममता आभूषण के संचालक प्रशांत उर्फ संतु केसरवानी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना खम्हारडीह थाना में दर्ज प्रकरण में प्रार्थिया हेमलता वैध ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल 2026 की सुबह शंकर नगर स्थित चावला टावर के पास बाइक सवार बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की विशेष टीम ने लगातार 5 दिनों तक 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ छोटू वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार किया और बताया कि लूटी गई सोने की चेन उसने तिल्दा-नेवरा के ज्वेलर्स प्रशांत उर्फ संतु केसरवानी को बेच दी थी।
पुलिस ने इसके बाद ज्वेलर्स प्रशांत उर्फ संतु केसरवानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चेन को गलाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 16 ग्राम सोना, 1 लाख 50 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी:
🔘 विवेक उर्फ छोटू वर्मा (32 वर्ष), निवासी तिल्दा-नेवरा
🔘 प्रशांत उर्फ संतु केसरवानी (32 वर्ष), संचालक ममता आभूषण
🚨फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आई हो तो वीडियो को Like 👍 करें, ज्यादा से ज्यादा Share 📲 करें और चैनल जय जोहार CG न्यूज़ को Subscribe 🔔 जरूर करें।
साथ ही अपने विचार हमें Comment करके जरूर बताएं।














