
जन समस्याओं को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, PWD का पुतला दहन
बलौदा बाजार। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जन समस्याओं को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की जिला इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ गार्डन चौक में पुतला दहन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की।
🚧 सड़क की बदहाली से जनता परेशान:
प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनहरण साहू के नेतृत्व में बताया गया कि क्षेत्र के कई प्रमुख मार्ग जैसे
🔘रिसदा से बलौदा बाजार रोड
🔘रावन से झीपन
🔘सुहेला रोड
🔘रावन से चुचरुंगपुर
पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
⚠️ आबकारी विभाग पर भी उठाए सवाल:
प्रदर्शन के दौरान आबकारी विभाग के एक अधिकारी पर लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। साथ ही विभागीय फेरबदल की मांग भी की गई।
👩 महिला योजना में सुधार की मांग:
महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में केवाईसी के नाम पर दस्तावेजों में त्रुटि निकालकर लाभ से वंचित किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। शिवसेना ने मांग की कि पुराने दस्तावेजों के आधार पर भी महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाए।
🔥 पुतला दहन कर जताया विरोध:
इन सभी समस्याओं को लेकर गार्डन चौक में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
👥 ये रहे प्रमुख पदाधिकारी मौजूद:
इस प्रदर्शन में गंगोत्री साहू, बद्री प्रसाद वर्मा, संतोष नवरंगे, घनाराम साहू, इंदल कुमार सिंह, दीपक वर्मा, वीरेंद्र मानिकपुरी, सावित्री साहू, रेखा साहू, भारती धीवर, राजेश्वरी ध्रुव, जगदीश कर्स, कामता प्रसाद साहू, नागराज वर्मा, चंदूलाल ध्रुव, मुकेश साहू, भगवती पाल सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।
📝 नोट : यह खबर स्थानीय स्रोतों व प्राप्त जानकारी पर आधारित है। प्रकाशित सामग्री के लिए संबंधित पक्ष की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक हो सकती है।













