
74 साल का बुजुर्ग अनशन पर | 4 साल से न्याय नहीं | हथबंद जमीन विवाद | Jay Johar CG News
सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 74 वर्षीय बुजुर्ग रामजी पाठक अपनी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने और रास्ता दिलाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठने को मजबूर हो गए हैं।
📍सिमगा (बलौदाबाजार-भाटापारा)
बताया जा रहा है कि रामजी पाठक और उनकी पत्नी पिछले तीन-चार पीढ़ियों से गांव हथबंद में निवासरत हैं। उन्होंने अपने भूमि विवाद के निराकरण हेतु बीते चार वर्षों में पटवारी, आरआई, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत पत्र सौंपे, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बुजुर्ग रामजी पाठक का आरोप है कि जब-जब जांच के लिए अधिकारी पहुंचे, तब-तब अवैध कब्जाधारियों द्वारा राजनीतिक दबाव और पैसे के प्रभाव का उपयोग कर जांच को प्रभावित किया गया, जिसके चलते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पाई।
न्याय की आस में लगातार भटकते-भटकते थक चुके रामजी पाठक ने अब कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार के सामने बिना अन्न-जल के अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी पूर्व सूचना भी दे दी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या 25 से 30 तारीख के बीच प्रशासन कोई ठोस निर्णय लेकर बुजुर्ग को न्याय दिला पाएगा, या फिर उन्हें अनशन का सहारा लेना पड़ेगा।
इस संबंध में तहसीलदार अनुराग भट्ट ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है और जल्द ही निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
“सच लिखना आसान नहीं होता,
पर हम वही लिखते हैं जो सच होता है…”
✍️ संवाददाता: राजू पाल
📍 जय जोहार सीजी न्यूज़
👍 Like | 🔁 Share | 💬 Comment | 🔔 Subscribe














