
🔥 संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ तिल्दा-नेवरा में ओवरलोड ट्रकों पर ‘दिखावटी’ कार्रवाई? बार-बार पकड़े जाने के बाद भी नहीं रुक रही लापरवाही
“ओवरलोड ट्रकों पर ढिलाई या सेटिंग?”
तिल्दा-नेवरा।
शहर में ओवरलोड ट्रकों की लगातार आवाजाही और उन पर हो रही कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। एक ही वाहन मालिक के ट्रक पर बार-बार चालान होने के बावजूद उसका फिर से ओवरलोड हालत में पकड़ा जाना पुलिस की सख्ती पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
सोमवार को ट्रक नंबर MP15 ZJ 6373 भूसे से ओवरलोड होकर शहर में प्रवेश करता मिला। ऊंचाई तक भरे भूसे के कारण सड़क पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक को ओवरब्रिज के पास रोका।
सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी से संपर्क करने पर कथित तौर पर कहा गया कि “पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, बार-बार क्या करेंगे।” यह बयान सामने आते ही शहर में पुलिस की कार्यशैली पर चर्चा तेज हो गई है।
गौरतलब है कि इसी वाहन मालिक के ट्रक पर 19 मार्च को 20 हजार रुपए का चालान किया जा चुका है। इसके बावजूद दोबारा ओवरलोड वाहन का पकड़ा जाना कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठाता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर चालक को केवल 2 हजार रुपए का चालान कर छोड़ने की बात कही गई, वहीं चालक ने दावा किया कि उसे देर रात वाहन निकालने के निर्देश दिए गए।
यदि यह आरोप सही हैं, तो यह मामला केवल नियम उल्लंघन का नहीं, बल्कि ‘दिखावटी कार्रवाई’ और कथित सेटिंग का संकेत देता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की ढिलाई से हादसों का खतरा बढ़ रहा है, खासकर डॉ. खूबचंद बघेल चौक और ओवरब्रिज जैसे व्यस्त इलाकों में।
👉 अब बड़ा सवाल यह है कि
क्या पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए युटुब ओपन कीजिए/ ऐसे लगते हैं थानों में धारें















