
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध मदिरा परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 7.20 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा बरामद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 26 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की गई।
आबकारी टीम को मिली सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 11, बाईस मिल पारधीपारा मार्ग, ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा में दबिश दी गई। मौके पर आरोपी नीलम पारधी (पिता जामुन पारधी), निवासी बुचीडीह जिला बेमेतरा को हीरो पैशन प्रो दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया।
जांच के दौरान वाहन से 40 पाव देशी मसाला मदिरा (शोले ब्रांड) बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सिल्विया सुमन, मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा तथा वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।








