
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सुहेला रोड पर हादसा, बाल-बाल बचा परिवार
सुहेला (बलौदाबाजार)। मिली जानकारी के अनुसार सुहेला रोड स्थित ग्राम धोबनीडीह के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने कार को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के समय कार में एक परिवार सवार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुहेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी लोगों को अपने साथ थाना ले गई।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है।
👉 बड़ी खबर: तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह, समय रहते बची बड़ी अनहोनी।















