
संवाददाता – धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ कोहका में त्रिदिवसीय अखंड रामायण समारोह शुरू, भक्तिमय माहौल में गूंज रहा राम नाम
तिल्दा-नेवरा। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहका में 14 मार्च से त्रिदिवसीय अखंड रामायण समारोह का शुभारंभ हो गया है। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और मानस मंडलियों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी जा रही है, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेगा। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न मानस मंडलियां रामायण पाठ और भजन प्रस्तुत कर रही हैं। आयोजन में प्रत्येक मानस मंडली को 601 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
ग्राम कोहका के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।








