
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/सासाहोली चौक में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा क्षेत्र के सासाहोली चौक में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम टंडवा निवासी युवक के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रेलर वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।








