
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा | थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) में अप.क्र. 64/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति एक्टीवा मोपेड में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जोता रेलवे फाटक के पास तिल्दा में रेड कार्यवाही की।
रेड के दौरान आरोपी ठेकला देवार के कब्जे से
30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (कीमत लगभग ₹3,600)
अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 04 PQ 4365 (कीमत लगभग ₹20,000)
जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप निरीक्षक एवं समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।















