
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ मेला-मंडई में उपद्रव करने वाले 8 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए
तिल्दा-नेवरा।
तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला-मंडई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान शांति भंग कर उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित मड़ई मेलों में विवाद और मारपीट करने वाले कुल 08 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भुरसुदा, तुलसी एवं कुंदरू में आयोजित मड़ई मेला के दौरान कुछ युवकों द्वारा जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद आरोपी और अधिक उग्र हो गए तथा मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल निरूद्ध किया गया।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मेला-मंडई एवं त्योहारों को शांति, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम इस प्रकार हैं—
1. तुलसी यादव (22), पिता अशोक यादव, निवासी अशोक नगर, बिलासपुर
2. गणेश यादव (19), पिता अशोक यादव, निवासी अशोक नगर, बिलासपुर
3. दुष्यंत निषाद (19), पिता देवनाथ निषाद, निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा-नेवरा
4. अश्वनी यादव (19), पिता कैलाश यादव, निवासी ग्राम भुरसुदा, थाना तिल्दा-नेवरा
5. रवि यादव (23), पिता सनीराम यादव, निवासी ग्राम तुलसी, जिला रायपुर
6. संजय वर्मा (23), पिता प्रहलाद वर्मा, निवासी ग्राम ताराशिव, जिला रायपुर
7. कमलेश यदु (23), पिता पंचराम यदु, निवासी वार्ड क्रमांक 02, कुंदरू, थाना तिल्दा-नेवरा
8. जीत राम यदु (26), पिता पूनऊ राम यदु, निवासी वार्ड क्रमांक 02, ग्राम कुंदरू, जिला रायपुर








