
स्व. फगुवा राम साहू के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर शैल महेंद्र साहू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बलौदाबाज़ार।
बलौदाबाज़ार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ी में स्वर्गीय फगुवा राम साहू के दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भावुक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी एवं जिला पंचायत रायपुर की सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष शैल महेंद्र साहू ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा मानवीय दृष्टिकोण से ₹1101/- की सहानुभूति राशि भी प्रदान की।
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, परिजन एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।








