
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ शिवसेना का ग्राम डागनिया में संगठन विस्तार, ग्राम इकाई का गठन
डागनिया : शिवसेना के प्रदेश सचिव संतोष कौशल द्वारा आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को ग्राम डागनिया में शिवसेना की ग्राम इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर संजय साहू को ग्राम प्रमुख एवं राहुल साहू को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया। वहीं प्रमोद निषाद को पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से छत्तीसगढ़ और प्रदेश की जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं। साथ ही शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों पर चलने, कट्टर हिंदुत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात कही गई।
इस संगठनात्मक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम लाल, संजय साहू, प्रकाश साहू, सदुम लाल, गजेन्द्र साहू, लक्की चौहान, राहुल साहू, महेश चौहान, शत्रुघन निषाद, धनी वर्मा, प्रमोद कुमार निषाद सहित कई लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के लिए निष्ठा व सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन “जय श्री राम” और शिवसेना जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ।








